Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुवायां पुलिस ने झगड़ा-फसाद करने वाले 23 आरोपियों को...

UP News : पुवायां पुलिस ने झगड़ा-फसाद करने वाले 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया

शाहजहांपुर (हि.स.)। थाना पुवायां ने शांति भंग करने वाले 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया है।

प्रभारी निरीक्षक कुंबर बहादुर सिंह ने बताया की रविवार को थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपूरा में पंचायत चुनाव को लेकर, बिक्रमपुर में दीवार उठाने को लेकर, बिल्सा में बारात घर को लेकर विवाद हो गया था। नवावपुर गांव में भी मामूली बात पर ग्रामीणों के दो गुट आपस मे टकरा गए थे। पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज किये और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 
 प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने चारों मामलों में 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रघुनाथपुर से पुलिस ने अनुज, विपिन, राजेश, आलोक, मनीष, अरूण कुमार, सनी उर्फ धनंजय,अनूप व विजेंद्र उर्फ चुचु को गिरफ्तार किया है। नबाबपुर से हरद्वारी लाल, सुभाष चन्द्र, मुनीश कुमार, अवधेश, राजू, संजय, संजीव व जयंत की गिरफ्तारी की गई है। विक्रमपुर से पुलिस ने अरविंद, अनिल, खुशीराम, सूरजपाल को तथा बिल्सा से बाबूराम व विजय को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया की सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही की गई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular