Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी, योगाभ्यास कर महिला आरक्षियों को...

UP News : पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी, योगाभ्यास कर महिला आरक्षियों को प्रोत्साहित किया

पुलिस लाइन में जिम, डायल 112 पीआरवी, पुलिस मॉडर्न स्कूल का किया निरीक्षण

झांसी(हि. स.)। शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट महिला आरक्षियों के साथ योगाभ्यास कर उन्हें प्रोत्साहित किया। साथ ही योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया। एसएसपी ने जिम समेत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करते हुए उन्हें स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में पुलिस लाइन, पुलिस ऑफिस के अधिकारी,कर्मचारीगण व पुलिस रिक्रूट सेन्टर से रिक्रूट महिला आरक्षीगण के साथ योगाभ्यास किया गया। जिम तथा डायल पीआरवी, पुलिस मार्डन स्कूल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस कप्तान द्वारा योगाभ्यास के दौरान सभी को योगाभ्यास से होने वाले लाभ के बारे में बताया व सभी को मानसिक तनाव से दूर रखने हेतु प्रोत्साहित किया।

योग तन व मन के बीच सामंजस्य स्थापित करने का ऐसा शाश्वत साधन है जिसके नियमित अभ्यास से मनुष्य में एक नई आत्म चेतना जागृत होती है।

एसएसपी द्वारा योगाभ्यास के उपरान्त रिजर्व पुलिस लाइन स्थित जिम, पीआरवी 112 व पुलिस मॉडर्न स्कूल का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस लाईन परिसर में साफ-सफाई को भी देखा। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन अरूण कुमार चौरसिया, प्रतिसार निरीक्षक व आरटीसी प्रभारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular