उन्नाव (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा चलाई जा रही संस्था वामा सारथी पुलिस विभाग से जुड़ी महिलाओं व बच्चों के लिए लगातार काम करती आ रही है।
इसी क्रम में आज जनपद उन्नाव के पुलिस लाइन में भी वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश लखनऊ के तहत पुलिस लाइन स्थित पार्क में औषधीय पौधों की बड़ी खेप श्रीमती सुनीता मिश्रा पत्नी एडीजी एसएन सावत द्वारा लगाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती मिश्रा ने फीता काटकर की। इसके बाद पार्क में तुलसी का पौधा लगाया। कार्यक्रम में दीप भी प्रज्वलित किए गए।
इस दौरान एडीजी एस एन साबत, वामा सारथी की जिला अध्यक्षा काम्या कुलकर्णी पत्नी पुलिस अधीक्षक उन्नाव, जिलाधिकारी उन्नाव रविंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती मिश्रा ने वहां उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों को चॉकलेट भी गिफ्ट की। चॉकलेट पाकर बच्चे भी खुश थे। इसके बाद श्रीमती मिश्रा ने पुलिस लाइन में नवनिर्मित रीडिंग रूम का भी विमोचन किया। विमोचन के दौरान पुलिस लाइन के छोटे-छोटे बच्चे भी रीडिंग रूम में मौजूद थे।
श्रीमती मिश्रा ने वहां मौजूद बच्चों को शिक्षा के लिए बहुमूल्य किताबें गिफ्ट की।गिफ्ट पाकर बच्चे खुश थे बच्चों का कहना था कि हमें अच्छी शिक्षा के लिए अच्छी किताबें नहीं मिल पाती थी जो कि आज मैडम ने दी हैं जिससे हमें पढ़ाई लिखाई में मदद मिल सकेगी। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक की पत्नी श्रीमती काम्या कुलकर्णी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीमती मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक की पत्नी के कार्य को भी सराहा।
