फर्रुखाबाद (हि.स.)। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शातिर सुभाष की बेटी गौरी का जन्मदिन शुक्रवार को आईजी कानपुर परिक्षेत्र मोहित अग्रवाल ने यहां पहुंच कर मनाया। थाना मोहम्मदाबाद में गौरी को बुलाकर आईजी ने केक कटवाया और उसे 5000 रुपये उपहार स्वरूप दिए।
बताते चलें कि, 30 जनवरी 2020 को थाना मोहम्मदाबाद के ग्राम करथिया निवासी सुभाष चंद्र बाथम ने गांव के 23 बच्चों को अपनी बेटी का जन्मदिन बता कर घर बुला लिया। उन्हें तह खाने में बंद कर दिया तह खाने में उसने बम फिट कर रखे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पर उसने फायर झोंक दिए। जिससे कई लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंचे आईजी मोहित अग्रवाल ने ऑपरेशन चलाकर बम निष्क्रिय कर दिए और सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। इस दौरान सुभाष बाथम पुलिस की गोली से मारा गया। उसकी पत्नी को भीड़ में पत्थरों से मार डाला। उसकी 04 साल की बेटी अनाथ हो गई। जिसे आईजी ने गोद ले लिया। अनाथ बेटी गौरी की पढ़ाई तथा अन्य खर्च आई जी अग्रवाल भर रहे हैं। आज उसका जन्मदिन था इस मौके पर आईजी ने मोहम्मदाबाद पहुंचकर गौरी का जन्मदिन मनाया, उससे केक कटवाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना और मोहम्मदाबाद कोतवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
UP News : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सुभाष की बेटी का जन्म दिन आईजी ने मनाया
RELATED ARTICLES
