Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुलिस मुठभेड़ में तीन गो तस्करों को लगी गोली

UP News : पुलिस मुठभेड़ में तीन गो तस्करों को लगी गोली

प्रादेशिक डेस्क

गाजियाबाद। जिले के विजय नगर थाने में गुरुवार सुबह गाय चुराकर भाग रहे गोतस्करों की स्कॉर्पियो पुलिस के पीछा करने पर पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा तो गो तस्करों ने गोली चला दी, इसमें एक सिपाही घायल हुआ। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो तीन गो तस्कर गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने गाय को सकुशल मुक्त करा लिया। एसपी सिटी (फर्स्ट) निपुण अग्रवाल ने बताया, गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे थाना विजय नगर की जल निगम पुलिस चौकी क्षेत्र में टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सिल्वर रंग की स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया, जिसके अंदर एक गाय मौजूद थी। स्कॉर्पियो नहीं रुकी, बल्कि स्पीड तेज हो गई। पुलिस ने पीछा किया तो अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो एक पेड़ से जा टकराई। उन्होंने बताया, पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें विजयनगर थाने का एक सिपाही दीपक कुमार हाथ में गोली लगने से जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई में गोली चलानी पड़ी। इस दौरान तीन गोतस्करों को गोली लगी है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular