Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश को लगी गोली, घायल

UP News : पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश को लगी गोली, घायल

प्रयागराज (हि.स.)। उतरांव थाना क्षेत्र के एकडला गांव के समीप सोमवार भोर में पुलिस एवं अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। गोली पैर में लगी है। इस अपराधी के खिलाफ 21 मुकदमें दर्ज हैं। उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गंगा पार धवल जायसवाल ने बताया कि झूंसी थाना क्षेत्र के महमूदाबाद गांव निवासी ऋषि भारतीय पुत्र केशव प्रसाद भारतीय है। इसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश समेत 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह थाना फूलपुर से वांछित है। इसके अतिरिक्त यह थाना झूंसी का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहा है। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी।

धवल ने बताया कि पुलिस टीम रविवार रात एकडला पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रही थी, इसी समय एक व्यक्ति को रोका गया। यह व्यक्ति रूकने के बजाय बैरियर तोड़ते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही की गई, जिसमें उस व्यक्ति के पैर में गोली लगी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular