Wednesday, April 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुलिस मुठभेड़ में मेरठ गैंगरेप पीड़िता के मुख्य आरोपी...

UP News : पुलिस मुठभेड़ में मेरठ गैंगरेप पीड़िता के मुख्य आरोपी पकड़ाया, पुलिस कस्‍टडी से भाग गया था आरोपी

मेरठ । मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गैंगरेप पीड़िता के मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, जिला थाना सरधना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन से लौट रही कक्षा 10 की छात्रा को गांव के ही चार युवकों ने कथित तौर पर अगवा कर गैंगरेप किया था। इससे आहत होकर छात्रा ने घर पहुंचकर कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था जिससे अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी को आज कोर्ट में पेश करने ले जाया जा रहा था जहां वो कस्टडी से भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने उसे फिर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक,सूचना फ़्लैश होने पर मेरठ की सर्विलांस टीम व सरधना थाना पुलिस की कपसाड गांव में आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग की। यहां पर मुठभेड़ के बाद आरोपी लखन गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि गुरुवार को हुई इस घटना में चार युवक शामिल थे। उन्होंने बताया कि घर से छात्रा का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा ने लखन पुत्र संजय के अलावा विकास पुत्र बलवंत उर्फ मुरली का जिक्र किया है। कुमार ने बताया कि इसके आधार पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular