बरेली । पुलिस पर एक युवक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि पुलिस ने घर के बाहर बिना मास्क के बैठने पर हाथ-पैर में कीलें ठोक दी। हालांकि, युवक के सारे आरोपों को नकारते हुए पुलिस ने इसे सिर्फ साजिश करार दिया है।
दरअसल, थाना बारादरी के जोगी नवादा के रहने वाले रंजीत के हाथ और पैर में कील ठुंकी हुई मिली। इसके बाद वह थाने पहुंचा। परिजनों का कहना है कि वह रात में करीब 10 बजे घर के बाहर बैठा था। पुलिस गश्त पर आई और रंजीत पर बिफर गई। पुलिस उसे थाने ले गई और उसके हाथ-पैर में कीलें ठोंक दीं। रंजीत को बुरी तरह पीटा भी गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी लगाने वाले युवक पर कई केस चल रहे है। साजिश के तौर पर पुलिस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जाचं की जा रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के बांदा में यमुना नदी में नहाने गए चार लड़के पानी की तेज धारा में बह गए। इस हादसे में एक लड़के की डूबने से मौत हो गई। वहीं, तीन लड़कों को ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरोदर गांव की है।
बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह में शामिल होने आए यह चारों लड़के यमुना नदी में स्नान करने गए थे। नहाने के क्रम में वो सभी गहरे पानी में उतर गए और डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू करना शुरू किया लेकिन तब तक एक लड़के की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने शेष तीनों लड़कों को नदी से बाहर निकाला। उनके घरवालों को इसकी खबर दी गई और सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया है।
UP News : पुलिस पर लगा युवक के हाथ-पैरों में कीलें ठोंकने का आरोप, पुलिस ने नकारा
RELATED ARTICLES
