Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: पुलिस ने सट्टे पर की छापेमारी, खाली हांथ लौटने पर...

UP News: पुलिस ने सट्टे पर की छापेमारी, खाली हांथ लौटने पर खड़े हुए सवाल


बंद कमरे में पुलिस ने की छापेमारी, मीडिया को रखा दूर

कानपुर (हि.स.)। शहर में सट्टे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है, पर हरबंश मोहाल में सट्टे पर की गयी छापेमारी सवाल खड़ा कर रही है। यहां पर पुलिस ने सट्टेबाज दिलीप गुप्ता उर्फ पापू मीठे के घर पर बंद कमरे में छापेमारी की और मीडिया को पूरी तरह से दूर रखा। यही नहीं छापेमारी के बाद जब पुलिस अधिकारी बाहर निकले तो कुछ भी बोलने से मना कर दिये और थाने पहुंचकर यह कह दिया गया कि छापेमारी में कुछ भी नहीं मिला। 
हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलियना निवासी पान मसाला किंग दिलीप गुप्ता उर्फ पापू मीठे के घर पर कई थानों के फोर्स के साथ पुलिस ने छापा मारा। पुलिस का कहना है कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि आईपीएल मैच में बड़े पैमाने पर यहां सट्टा खिलाया जाता था। जिसकी सूचना पर आज हमारी टीम आई यहा पर छापे मारी की गई। लेकिन कुछ नहीं मिला और किसी को नहीं पकड़ा गया है। वही तीन घंटो की मेहनत के बाद पुलिस के हाथ खाली रहे। आप को बता दे कानपुर हरबंश मोहाल में पापू मीठे का नाम है। यहा कानपुर सेंट्रल से कई शहरों में पान मसाले की सप्लाई करता है। वहीं सट्टे का बहुत बड़ा काम है। लेकिन जब पुलिस उसके घर मे छापा मारने पहुंची तब पुलिस वालों ने अंदर से घर को बंद कर लिया था। उसके बाद मीडिया जब मौके पर पहुंची तो मीडिया वालों को अंदर नहीं जाने दिया गया। इससे यही प्रतीत होता है कि पुलिस की मिलीभगत से पूरा मामला बराबर कर दिया गया है। पुलिस ने कुछ नहीं मिलने की जानकारी मीडिया को हरबंश मोहाल थाने ले जाकर दी, खाली यह बताया गया कि छापे मारी में कुछ नहीं मिला। सवाल यह उठता है कि यह सूचना पुलिस के अधिकारी मौके पर दे सकते थे। पुलिस की पूरी छापे मारी बंद कमरे के अंदर हुई। अब देखने वाली बात होगी किया शहर की सभी कार्यवाही बंद कमरे में मिलेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular