कुशीनगर। पुलिस ने सोमवार को एकलूट की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने लूट के रुपये व अन्य सामान के साथ 02 शातिर लूटेरे को गिरफ्तार किया है ।
जानकारी के अनुसार कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 20 दिन पूर्व 04 मई 21 को थाना विशुनपुरा क्षेत्रान्तर्गत 02 व्यक्तियों द्वारा एक महिला से रुपये 40000 छीनकर भाग जाने की घटना के मामलें में अभियोग पंजीकृत करवा कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।
जिसके क्रम में सोमवार दिनांक 24.05.2021 को थाना विशुनपुरा पुलिस टीम द्वारा बड़हरा पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण मुजफ्फर आलम पुत्र अल्ताफ हुसैन साकिन रेड़हा थाना भितहां जनपद पं0 चम्पारण बिहार व साहब हुसैन उर्फ राजा हुसैन पुत्र मैनुद्दीन अंसारी साकिन रेड़हा थाना भितहां जनपद पं0 चम्पारण बिहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का 14500 रुपया, घटना में संम्मिलित एक अदद मोटरसाइकिल अपाची बिना नम्बर प्लेट व दो अदद मोबाइल बरामद किया गया।
पुलिस की पुछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग बैंकों के आस-पास रैकी करते हैं तथा गरीब व असहाय लोगों को चिन्हित कर उनसे रुपये छीन लेते हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
