Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलाशा, समान...

UP News : पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलाशा, समान सहित दो गिरफ्तार


कुशीनगर । उत्तर प्रदेश की कुशीनगर पुलिस ने सोमवार को एक
लूट की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने लूट के रुपये व अन्य सामान के साथ 02 शातिर लूटेरे को गिरफ्तार किया है ।

जानकारी के अनुसार कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 20 दिन पूर्व 04 मई 21 को थाना विशुनपुरा क्षेत्रान्तर्गत 02 व्यक्तियों द्वारा एक महिला से रुपये 40000 छीनकर भाग जाने की घटना के मामलें में अभियोग पंजीकृत करवा कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।

जिसके क्रम में सोमवार दिनांक 24.05.2021 को थाना विशुनपुरा पुलिस टीम द्वारा बड़हरा पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण मुजफ्फर आलम पुत्र अल्ताफ हुसैन साकिन रेड़हा थाना भितहां जनपद पं0 चम्पारण बिहार व साहब हुसैन उर्फ राजा हुसैन पुत्र मैनुद्दीन अंसारी साकिन रेड़हा थाना भितहां जनपद पं0 चम्पारण बिहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का 14500 रुपया, घटना में संम्मिलित एक अदद मोटरसाइकिल अपाची बिना नम्बर प्लेट व दो अदद मोबाइल बरामद किया गया।

पुलिस की पुछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग बैंकों के आस-पास रैकी करते हैं तथा गरीब व असहाय लोगों को चिन्हित कर उनसे रुपये छीन लेते हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

चोरी का एक अदद ट्रैक्टर बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तुर्कपट्टी पुलिस टीम द्वारा सोमवार दिनांक 24.05.2021 को राष्ट्रीय राजमार्ग 28 किशन ढाबा के पास से मु0अ0सं0 109/21 धारा 379/411 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण जहागीर अंसारी पुत्र मुर्तजा अंसारी के साथ
नूरूउल्लाह उर्फ भोला पुत्र बक्शीश साकिन किशुनदास पट्टी थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर व अनीश सिंह पुत्र स्व0 पौहारी सिंह साकिन किशुनदास पट्टी थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर साकिनान किशुनदास पट्टी थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके निशादेही से चोरी का एक अदद ट्रैक्टर युपी 57 एआर 0167 व जामा तलाशी से 3 अदद मोबाईल व 1720 रूपये बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular