Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुलिस ने भूपेंद्र बाफर की कोठी पर चस्पा...

UP News : पुलिस ने भूपेंद्र बाफर की कोठी पर चस्पा किया कुर्की का नोटिस

मेरठ, 23 दिसम्बर (हि. स.)। कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए गैंगस्टर एक्ट में वांटेड चल रहे कुख्यात बदमाश भूपेंद्र बाफर ने पैंतरा काम नहीं आया। बुधवार को मुज़फ्फरनगर की जानसठ पुलिस ने कुख्यात की सास के नाम की गई करोड़ों की कोठी पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। 
बताते चलें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात बदमाश भूपेंद्र बाफर मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ थाने से गैंगस्टर के मामले में वांटेड चल रहा है। इस दौरान पुलिस ने बाफर की कुंडली खंडाली तो पता चला कि वर्ष 2003 में गंगानगर के डिफेंस कॉलोनी में भूपेंद्र बाफर ने अपनी पत्नी के नाम पर निरंकार नाम के व्यक्ति से एक कोठी खरीदी थी। वर्ष 2007 में कोठी नंबर सी-60 को भूपेंद्र बाफर की पत्नी ने अपनी मां ओमवती के नाम कर दिया था। फरार चल रहे बाफर पर शिकंजा कसने के लिए जानसठ पुलिस ने तीन महीने पहले बाफर की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद इस कोठी को लेकर जवाब के लिए बाफर की सास ओमवती को तीन महीने का समय दिया गया था। जिसके बाद बुधवार को सीओ जानसठ शकील अहमद रामराज थाने के प्रभारी सतेंद्र नागर के साथ फोर्स लेकर डिफेंस कॉलोनी स्थित बाफर की कोठी पर पहुंचे। 
पुलिस ने कोठी पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। जिसकी एक कॉपी कोठी में मौजूद कुख्यात बाफर की सास ओमवती को भी दी गई। अधिकारियों के मुताबिक अब जल्द ही इस कोठी की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान एसीएम सदर, तहसीलदार सदर, सीओ सदर देहात पूनम सिरोही और थाना प्रभारी गंगानगर बृजेश सिंह भी मौजूद रहे।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular