Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी नकली शराब, एक...

UP News : पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी नकली शराब, एक गिरफ्तार, दो फरार

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शनिवार को पुलिस टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अपमिश्रित शराब बरामद की है। मौके पर एक व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही जबकि दो आरोपी फरार हो गये।

जानकारी के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के भगौनापुर गांव में अपमिश्रित नकली शराब बनाने की चल रही फैक्टरी का पुलिस टीम ने दबिश देकर पर्दाफाश किया है। नकली शराब के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत आज जाफरगंज क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में चांदपुर थाना पुलिस के साथ भगौनापुर गांव में दबिश दी गयी।

मौके पर नकली शराब बनाते भगौनापुर गांव निवासी जय सिंह को गिरफ्तार किया है वहीं दो आरोपी किशोर कुमार पुत्र पिताम्बर पाल व संदीप कुमार पुत्र जीवन लाल पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके पर 165 नकली क्यू आर कोड, 175 नकली ढक्कन, पांच पेटियों में 225 पऊवा अपमिश्रित शराब के साथ भारी मात्रा में यूरिया व फिटकरी बरामद किया है।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दबिश करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विवेक यादव, हेड कांस्टेबल महेश सिंह, प्रभुनारायण पाण्डेय, पंकज कुमार, अजय चौहान व अनुराग सिंह शामिल रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular