Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुलिस ने बुलेरो व सोलर लाइट बरामद , चार...

UP News : पुलिस ने बुलेरो व सोलर लाइट बरामद , चार चोरों को पकड़ा

चित्रकूट (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देश पर सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने चोरी की बुलेरो के साथ चोर को दबोचा है। मानिकपुर थाना पुलिस ने चार चोरों के कब्जे से दो सोलर लाइट के पैनल व एक बैटरी बरामद की है।

सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह को रविवार सूचना मिली कि चोरी की बुलेरो के साथ एक युवक बांध तालाब मोड के पास खडा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बुलेरो यूपी/67 एफ- 1566 में चालक सीट पर बैठे युवक से कागज मांगे तो वह कागज नहीं दिखा सका। अपना नाम कल्लू उर्फ राजेन्द्र बेलौंहा पुत्र प्रमोद द्विवेदी निवासी इंगुवा थाना मर्का बांदा बताया। बुलेरो का नम्बर ई-परिवहन एप में डालकर देखा तो मालिक का नाम धर्मेन्द्र पुत्र नन्दलाल निवासी कैलाशपुरी कालोनी मुगलसराय जिला चन्दौली मिला। पूछतांछ में युवक ने बताया कि उसने ये गाड़ी मप्र क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस ने बुलेरो मालिक धर्मेन्द्र को सूचना देकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। टीम में चौकी प्रभारी रामवीर सिंह, सिपाही प्रकाश मिश्रा, अनूप विश्वकर्मा व शुभम शर्मा शामिल रहें।

इसी क्रम में मानिकपुर थाने के दरोगा बलदेव सिंह की टीम ने छह अगस्त को रामदिनेश पुत्र मनभावनलाल द्विवेदी निवासी शिवनगर की सोलर लाइट के दो पैनल व बैटरी चोरी के मामले में मनोज वर्मा पुत्र जवाहरलाल, मईयादीन उर्फ चुनके पुत्र रामजियावन निवासी कुबरी रानीपुर को दबोचकर पूछतांछ की तो बताया कि बीस जुलाई को सोलर लाइट के पैनल व बैटरी चोरी की थी। पैनल व बैटरी मनोहर कुशवाहा पुत्र रामदयाल निवासी रानीपुर को बेंचा था। पुलिस टीम ने मनोहर कुशवाहा को भी दबोचा है। टीम में दरोेगा बलदेव सिंह, दीवान ग्याश अहमद, सिपाही पंकज कुमार, विपिन कुमार, शुभम मिश्रा शामिल रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular