इटावा(हि.स.)। जनपद में अवैध जुआ सट्टा के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशों के क्रम में तीन सट्टेबाजों को पकड़ा गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी इटावा व थाना इकदिल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सट्टा की खाईबाड़ी करते हुए तीनों सट्टेबाजों को पकड़ते हुए तीन लाख से अधिक की नकदी व भारी मात्रा में सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार किया।
थाना इकदिल पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि बंटू पुत्र मन्नू साई निवासी साई विहार कालोनी कस्बा व थाना इकदिल के घर पर सट्टा की खाईबाड़ी का काम किया जाता है। इसके सम्बन्ध में एसओजी इटावा व थाना इकदिल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान उक्त व्यक्ति के घर साई विहार कालोनी ओम वाटिका के सामने दबिश दी गयी। कार्रवाई के दौरान 03 लोगों को घर के अन्दर से सट्टा की खाईबाड़ी करते हुए आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया तथा एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम बंटू पुत्र मन्नू साई निवासी साई विहार कालोनी ओम वाटिका के सामने कस्बा व थाना इकदिल इटावा मूल पता मोहल्ला छिपैठी इकदिल, क्यामुद्दीन उर्फ भुल्लन पुत्र अलाउद्दीन निवासी स्टेशन रोड भरथना, रमाकान्त उर्फ भालू पुत्र रामराज निवासी छोटी फूफई इकदिल बताया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 3,22,320 रुपये, 3 सट्टा पर्चा, 8 बण्डल सट्टा पर्चा, 70 खाली पर्चा, 3 पेन, 2 कैल्क्यूलेटर बरामद किए। इस सफलता में सुशील कुमार द्विवेदी प्रभारी सर्विलांस मय टीम व निरीक्षक रमेश सिंह प्रभारी थाना इकदिल मय टीम का सराहनीय योगदान रहा।
