शाहजहांपुर(हि.स.)। थाना तिलहर पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने सोमवार को बताया कि थाना तिलहर क्षेत्र के मोहल्ला इमली निवासी शब्बू उर्फ सलीम का बीते शनिवार को मोहल्ले के राजा से विवाद हो गया था। राजा ने शब्बू पर लाठी डण्डे से हमला कर दिया। घटना में शब्बू गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके भाई तौफीक ने राजा व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं दूसरी तरफ शब्बू की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई । मुकदमे को गैरइरादतन हत्या की धारा में तरमीम कर पुलिस अरोपित की तलाश में जुट गई थी।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजा उर्फ शादाब खान को पुलिस ने भक्सी तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त डंडे को भक्सी तिराहे के पास स्थित एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान के पीछे से बरामद कर लिया है।
