– 120 ली शराब, 12 कुंतल लहन किया बरामद, 06 भट्ठियां की नष्ट
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में गुरुवार को अवैध व जहरीली शराब बनाने वालों के खिलाफ पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में पुलिस ने 120 ली शराब, 12 कुंतल लहन बरामद किया है और 06 भट्ठियों को नष्ट करते हुए शराब बनाने व बेचने में लिप्त 05 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बकेवर थाना क्षेत्र में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों छापेमारी की कार्यवाही की है। संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान काफी मात्रा में अवैध शराब व उपकरण बरामद किये हैं साथ ही मौके पर धधक रही 06 भठ्ठियों व 12 कुंतल लहान को मौके पर नष्ट कर दिया है। छापेमारी के दौरान टीम ने एक आरोपी मौके पर अरेस्ट कर लिया व 05 आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों के तलाश में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी बिंदकी योगेंद्र मलिक ने बताया कि बकेवर, जहानाबाद व आबकारी की संयुक्त टीम ने शराब बनाने वाले कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर मौके से 120 लीटर अवैध शराब व उपकरण बरामद किया है, मौके पर धधक रही 06 भठ्ठियों व 12 कुंतल लहान को मौके पर नष्ट कर दिया गया है।
UP News : पुलिस ने अवैध शराब के लिए चलाया अभियान, 05 व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
