Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुलिस टीम पर हमला मामले के आरोपितों समेत नौ...

UP News : पुलिस टीम पर हमला मामले के आरोपितों समेत नौ गिरफ्तार

प्रयागराज (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पुलिस पर हमला करने वाले आरोपितों समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया। 

अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि शंकरगढ़ के शिवराजपुर गांव के समीप 18 जून की रात पुलिस टीम हमला करने के मामले में शनिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर अंशू विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, रितिक विश्वकर्मा, अन्नू विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। गौरतलब है कि 18 जून की रात एक बच्चे के गायब होने की सूचना पर सिपाही इन्द्रजीत कुशवाहा और राम अवध बच्चे की तलाश में जा रहे थे कि रास्ते में पकड़े आरोपितों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया और मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त कर दी थी। पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। 
दूसरी गिरफ्तारी पूरामुफ्ती थाने की पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर करनपुर गांव के समीप से चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये आरोपितों में अर्जुन पासी, शिवलाल, ललहुरी, नरेन्द्र कुमार है। चारों के कब्जे से 2280 रूपये बरामद किये है। 
इसी क्रम में खीरी थाना एवं एसओजी यमुनापार की संयुक्त पुलिस टीम ने गत दिनों हुई महिला की हत्या मामले में मृतिका के प्रेमी विनोद कुमार द्विवेदी निवासी नीवी को शनिवार दोपहर गिरफ्तार किया। जबकि इस मामले में मृतिका की बेटी समेत तीन लोगों को इससे पूर्व गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। गौरतलब है कि उक्त थाना क्षेत्र के नीवी गांव निवासी रीता देवी (38) पत्नी भोला विन्द की 17 जून को हत्या कर दी गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular