Tuesday, January 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुलिस को मिली विकास दुबे की लोकेशन

UP News : पुलिस को मिली विकास दुबे की लोकेशन

तलाश में जुटे अफसर, सघन चेकिंग अभियान जारी

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के बिजनौर में होने की आशंका से पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है। ढाई लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे की बिजनौर में लोकेशन मिली है। विकास दुबे को दो स्कार्पियो में अपने साथियों के साथ अमहेड़ा पुलिस चौकी पर देखा गया है। वहीं शहर में विकास दुबे के होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया है। हालांकि अभी तक उसकी गाड़ियां मिली नहीं हैं। पुलिस को शक है कि विकास दुबे जिले में ही कहीं छिपा है। पुलिस विकास दुबे के ठिकानों की तलाश में लगी है। कानपुर में मुठभेड़ के दौरान आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular