Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुलिस को गाली देने वाला कार चालक पकड़ा गया

UP News : पुलिस को गाली देने वाला कार चालक पकड़ा गया

गौतमबुद्ध नगर (हि.स.)। थाना सेक्टर-49 पुलिस ने गुरुवार की देर रात एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो आगे जा रही पुलिस जीप को देखकर गाली बक रहा है। पुलिस ने उसके वाहन को सीज कर दिया है।
नोएडा पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक द्वारा अपनी कार में लगाए गए हूटर को बजाते हुए चल रहा है। वहीं, आगे जा रही पुलिस जीप को देखकर उसने पुलिसकर्मियों को गाली दी और कार को तेजी से बढ़ाकर भाग निकला। 
इस मामले का वीडियो उसके दोस्त ने उसी वक्त बनाकर इंस्टाग्राम में वायरल कर दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर देर रात को  दबोच लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम थाना सेक्टर-49 सरफाबाद निवासी शेखर यादव बताया। उसने अपना जुर्म स्वीकार कर माफी मांगी है। पुलिस ने उसके खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया है। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular