Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुलिस के साथ मुठभेड़ में शातिर गोतस्कर घायल

UP News : पुलिस के साथ मुठभेड़ में शातिर गोतस्कर घायल

मेरठ (हि.स.)। गोतस्करों के खिलाफ पुलिस के अभियान में शुक्रवार को मुठभेड़ में एक शाति गोतस्कर घायल हो गया। यह गोतस्कर खरखौदा थाने का हिस्ट्रीशीटर और टाॅप 10 अपराधियों में शामिल है। 
सीओ किठौर देवेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुंडाली पुलिस आड़ गांव के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की एक बदमाश के पैर में लग गई। उस बदमाश के दो साथी मौके से फरार हो गए। घायल बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम भूरे निवासी गोविंदपुरी थाना खरखौदा बताया है। 
सीओ किठौर ने बताया कि भूरे एक शातिर किस्म का गोतस्कर है। जिसके खिलाफ खरखौदा थाने में चोरी और गोकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह खरखौदा थाने का हिस्ट्रीशीटर और टॉप 10 की लिस्ट में शामिल बदमाश है। वह खरखौदा से गोकशी के एक मामले में वांटेड चल रहा था। गिरफ्तार किए गए बदमाश ने पिछले दिनों भगवानपुर चट्टावन के जंगल में हुई गोकशी की घटना में भी अपना हाथ बताया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular