Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुलिस की मध्यस्थता ने बुजुर्ग दम्पति की बीच टूटन...

UP News : पुलिस की मध्यस्थता ने बुजुर्ग दम्पति की बीच टूटन को रोका

बांदा (हि.स.)। जब बच्चे बुजुर्ग माता-पिता को नहीं समझा पाए तो पुलिस ने मध्यस्थता की और बुजुर्ग दम्पति के बीच की गलत फहमियां को दूर किया। दोनों ने एक दूसरे से माफी मांगी और हंसते हुए घर चले गए। 50 वर्ष पूर्व इनकी शादी हुई थी।

पुलिस अधीक्षक बांदा के कुशल निर्देशन में अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के साथ-साथ परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नी के बीच हो रहे मतभेदों को भी दूर किया जा रहा है। दाम्पत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर पति पत्नी के बीच सम्बन्धों में एक दरार उत्पन्न हो जाती है। गलत फहमियां की मजबूत कड़ी से बनी होती है और स्थिति सम्बन्ध विच्छेद तक आ जाती है।

परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को थाना कोतवाली नगर निवासिनी अम्बेडकर नगर की कल्ली देवी एवं लल्लूराम के बीच उत्पन्न हुए मतभेद को दूर किया गया है। इनकी शादी लगभग 50 वर्ष पूर्व हुई थी और पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच मतभेद रहता था। पति पत्नी के बीच पैसे के इस मतभेद को बच्चों द्वारा दूर करने का प्रयास किया गया किंतु नहीं सुलझा। मामला पुलिस तक पहुंच और दोनों की गलत फहमियां दूर हो गई। दोनों ने एक दूसरे से माफी मांगी और हंसते हुए घर चले गए।

इसी प्रकार थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सहदी का पुरवा निवासनी फूला एवं ज्ञान की शादी हुई थी। छोटी—छोटी बातों को लेकर दंपत्ति के बीच मत भेद उत्पन्न हुआ तो सम्बन्ध विच्छेदन तक पहुंच गया। मामला पुलिस अधीक्षक बाँदा द्वारा परिवार परामर्श केंद्र को दिया गया। प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र श्रीमती शालिनी सिंह एवं उनकी टीम द्वारा दोनों के बीच मध्यशता कर उनकी गलतफहमियां को दूर किया तथा पति—पत्नी ने पुनः एक दूसरे के साथ जीवनयापन करने की कसम खाई और घर चले गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular