Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुलिस अधीक्षक ने यातायात के नियमों का पालन करने...

UP News : पुलिस अधीक्षक ने यातायात के नियमों का पालन करने वालो को भेंट किया गुलाब

बस्ती (हि.स.)। सड़क सुरक्षा यातायात माह नवम्बर 2020 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बस्ती हेमराज मीना द्वारा कम्पनी बाग चौराहे पर एनसीसी कैडेट के बच्चों के साथ आम जनमानस को यातायात नियमों के सम्बन्ध में व हेलमेट, सीट-बेल्ट, मास्क की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया। 

 मास्क, हेलमेट, सीट-बेल्ट का प्रयोग कर यातायात नियमों का पालन करने वाले लोगों को पुलिस अधीक्षक बस्ती हेमराज मीणा ने उन्हें गुलाब का फूल भेट किया। दो पहिया वाहन सवार व्यक्ति हेलमेट व चार पहिया वाहन सवार व्यक्ति सीट-बेल्ट का प्रयोग कर मार्ग दुर्घटना से होने वाली हानि से बचने के बारे में बताया गया। इस मौके पर टीएसआई कामेश्वर सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular