Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुलिसकर्मी पर हमला कर नाक काटने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

UP News : पुलिसकर्मी पर हमला कर नाक काटने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद(हि.स.)। थाना नारखी पुलिस ने पुलिसकर्मी पर हमला कर उसकी नाक काटने वाले दो वांछित आरोपितों में एक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

थाना नारखी के बरिष्ठ उपनिरीक्षक सारदेव सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम नगला रामकुंवर थाना नारखी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 24 मई को टिल्लू उर्फ नरेश पाल सिंह व धर्मेन्द्र कुमार पुत्रगण कुंवरपाल निवासीगण ग्राम नगला रामकुंवर थाना नारखी ने थाना नारखी क्षेत्र के ग्राम जाटऊ में नारखी में तैनात हेड कांस्टेबल सन्दीप कुमार के द्वारा सरकारी कार्य करते समय दांतो से उनकी नाक को काट ली थी। जिससे नाक का अगला हिस्सा कटकर अलग हो गया था। इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था तभी से यह दोनों फरार चल रहे थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular