Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुरानी रंजिश के चलते बुजुर्ग की गोली मारकर...

UP News : पुरानी रंजिश के चलते बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

बुलंदशहर । पुरानी रंजिश को लेकर जनपद के खुर्जा में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय बुजुर्ग गांव में अपने घर की ओर जा रहे थे। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, गोली मारकर आरोपित फरार भी हो गए। पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं घटना स्थल पर सुबह तक भारी भीड़ जुटी रही। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त विवरण के मुताबिक थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव धरारी निवासी बादाम सिंह (65) की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। गुरुवार रात बादाम सिंह गांव में अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उन्हें गोली मार दी। गोली बादाम सिंह के सीने में जा लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने देखा तो बुजुर्ग के स्वजनों को जानकारी दी। जानकारी होने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के स्वजनों पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular