Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुरानी पेंशन बहाल करने को अध्यापक गुरुवार को देंगे...

UP News : पुरानी पेंशन बहाल करने को अध्यापक गुरुवार को देंगे धरना

लखनऊ (हि.स.)। अंशकालिक अध्यापकों को पूर्णकालिक किये जाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने आदि मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पूरे प्रदेश में संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालयों पर 30 सितम्बर को धरना देगा। यह जानकारी संघ के प्रदेशीय मंत्री व प्रवक्ता डाक्टर आरपी मिश्र ने दी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र ने बताया कि सरकार द्वारा शिक्षकों के प्रति की जा रही उपेक्षापूर्ण नीतियों के विरोध में तथा अपने संघर्षों एवं बलिदानों से प्राप्त उपलब्धियों को अक्षुण्ण बनाए रखने के के उद्देश्य से एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया है। धरना के समापन अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री को 19 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया जाएगा।

ज्ञापन की प्रमुख मांगों में मनमाने तरीके से लागू किए गए विद्यालय समय में बदलाव कर पूर्व की व्यवस्था लागू किए जाने, पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, अंशकालिक, व्यवसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा एवं समान कार्य के लिए समान वेतनमान दिए जाने, शिक्षकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ दिए जाने आदि 19 सूत्रीय मांगे सम्मिलित होंगी।

इसकी रणनीति बनाने के लिए मंगवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रमुख रूप से प्रदेशीय मंत्री डा0 आर0पी0 मिश्र, जिलाध्यक्ष डा0 आर0के0 त्रिवेदी के अलावा सुमन लता, राज्य परिषद सदस्य अनिल शर्मा, जिला मंत्री अरुण कुमार अवस्थी आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular