Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पिता व पड़ोसी महिला को गोली मारने वाला आरोपित...

UP News : पिता व पड़ोसी महिला को गोली मारने वाला आरोपित युवक गिरफ्तार

इटावा (हि.स.)। जनपद में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्रान्तर्गत पिता व उसकी प्रेमिका को गोली मारने के आरोपित पुत्र को पुलिस ने चौबीस घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। लड़के ने जमीन के लालच और पिता के पड़ोसी महिला से अवैध सम्बन्ध से तंग आकर आक्रोश में घटना में अंजाम दिया। 

अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रशांत कुमार प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को दोपहर में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में एक लड़का अपने पिता और पड़ोस की महिला को जान से मारने की नीयत से गोली मारकर मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल पुरुष और महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर पुरुष की हालत को गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे  सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए रेफर कर दिया था। 
घटना के बाद से पुलिस की दो टीमें आरोपित युवक की तलाश में जुट गई थी। आरोपित को ढूंढने के क्रम में पुलिस ने आज उसे कोकपुरा शाला के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपित युवक शिवम ने बताया कि उसकी मां की मौत डायबिटीज से कुछ वर्षों पहले हो गयी थी। वह दो भाई और एक बहन है। 
मां की मौत के बाद उसके पिता उन लोगों का ख्याल नहीं रखते थे और खेती बेचकर उससे मिले रुपये पड़ोस में रहने वाली विधवा महिला के साथ उड़ा रहे थे। हम लोगो ने कई बार अपने पिता को पड़ोस की महिला के घर आने जाने से रोका, लेकिन वह नहीं माने। इसके कारण स्थानीय ग्रामीण उस महिला के आने पर हम लोगों से तंज कसते हुए कहते थे देखो तुम्हारी मां आ रही है। इससे गुस्से में आकर उसने जान से मारने की नीयत से अपने पिता और पड़ोस महिला को गोली मार दी और फरार हो गया था।  

RELATED ARTICLES

Most Popular