Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News :पिता नाबालिग खिलाड़ी बेटी का दो साल से रेप कर...

UP News :पिता नाबालिग खिलाड़ी बेटी का दो साल से रेप कर रहा था

बुलंदशहर के एक थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय महिला रेसलर ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह प्रदेश स्तर पर पांच बार गोल्ड मेडल जीत चुकी है। राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पुरस्कार जीत चुकी हैं। पीड़िता के अनुसार उसके पिता का करीब दो वर्ष पूर्व एक्सीडेंट हो गया था। उस दौरान पिता ने उसके घर पर आने के दौरान दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर रिवाल्वर दिखाकर किसी को कुछ बताने पर हत्या की धमकी दी गई। इसके बाद उसके पिता द्वारा अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। उस पर करवाचौथ व्रत रखने का दबाव बनाया जाता था। मां के विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके चलते पीड़िता अपने भाई, मां और बहन को लेकर ननिहाल चली गई। आरोप है कि अब आरोपी पिता द्वारा वहां पहुंचकर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफतार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular