– तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपित की बेटी, मां व भाई भी चाकू के वार से हुये थे घायल
हमीरपुर (हि.स.)। बिंवार थाना क्षेत्र के महेरा गांव में पिता की हत्या में गिरफ्तार आरोपित पुत्र रविवार को जेल भेजा गया है। इसके खिलाफ छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है। घटना में आरोपित की बेटी, मां और भाई भी घायल हुये है।
बता दे कि शुक्रवार को महेरा गांव निवासी जागेश्वर (60) की, उसी के पुत्र डालचन्द्र ने चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। चाकू के हमले में उसकी बेटी, मां और भाई दुलीचन्द्र भी घायल हुये थे जिनका इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है।
बिंवार थाना के उपनिरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मृतक के भाई दुलीचन्द्र की तहरीर पर धारा-302, 324, 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को आज जेल भेजा गया है। बताया कि आरोपित ने पूछताछ में अपना जुर्म भी स्वीकार किया है।
UP News : पिता की हत्या में आरोपित पुत्र गया जेल
RELATED ARTICLES
