प्रादेशिक डेस्क
बुलंदशहर। जिले के जहांगीराबाद नगर में एक महिला सहित तीन लोगों पर नगर के पुख्ता बाजार में एक पट्टे की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करने का आरोप लगा है। पूर्व सभासद के भतीजे की शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी ने तहरीर देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद की ओर से अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण द्वारा एसएसपी को भेजे गए विभागीय पत्र में बताया गया है कि नगर पालिका परिषद ने सन 1974 में पुख्ता बाजार स्थित एक जमीन का पट्टा पूर्व सभासद के भाई के नाम किया था। इसी पट्टे की भूमि के निकट रहने वाले एक व्यक्ति ने जालसाजी कर सरकारी भूमि को अपनी भूमि दर्शाते हुए किसी अन्य व्यक्ति के नाम बैनामा कर दिया। फर्जी तरीके से बैनामा करने का मामला संज्ञान में आने के बाद पट्टाधारक के पुत्र आदेश शर्मा ने मामले की शिकायत पालिका प्रशासन से की थी। जिसके बाद हरकत में आए पालिका प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर एसएसपी को पत्र लिखा था। मामले के संबंध में एसएसपी ने कोतवाली पुलिस से जांच आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। मामले की जांच आख्या मिलने के बाद एसएसपी ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर दीपक पुत्र देवेंद्र, भगवती देवी पत्नी देवेंद्र व चंद्रपाल प्रेमचंद पुत्र भोले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें : ड्रेस को लेकर छात्राओं से प्रिंसिपल ने क्या कहा कि हो गई FIR
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
