Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पार्टी की बीमारी राहुल गांधी को देश की बीमारी...

UP News : पार्टी की बीमारी राहुल गांधी को देश की बीमारी न बनाये कांग्रेस : केशव प्रसाद मौर्य

– किसान आंदोलन नहीं कर रहे हैं, सरकार के साथ किसान था, है और रहेगा
– किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर देश पर गोली चला रहा है विपक्ष
कानपुर (हि.स.)। देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुई हिंसा में बयानबाजी का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने साफ कहा कि विपक्ष किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर देश पर गोली चलाने का प्रयास कर रहा है जिसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह तो पार्टी की ही बीमारी है। कांग्रेस अपनी पार्टी की बीमारी को देश की बीमारी न बनाये और प्रियंका वाड्रा को चाहिये कि अपने भाई को लेकर अपने नानी के घर चली जायें। 
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और कानपुर नगर के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्या एक दिन के दौरे पर गुरुवार को जनपद में आये। यहां पर उन्होंने जिला योजना समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन और गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा का जिम्मेदार विपक्ष को ठहराया। 
कहा कि, नये कृषि कानूनों से किसानों को कोई दिक्कत नहीं है। किसान सरकार के साथ था, है और सदैव भी रहेगा। आंदोलन करना देश के सभी लोगों का अधिकार है, पर दिल्ली में जो आंदोलन हो रहा है वह सपा, आप, कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी की सोची समझी रणनीति है। किसानों के नाम पर हो रही राजनीति को देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा और किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर देश पर गोली चलाने का प्रयास विपक्ष कर रहा है। आंदोलन के आड़ में किसी को देशद्रोह करने की छूट नहीं दी जा सकती है। जनता विपक्ष को बराबर नाकार रही है और आगे भी नकारती रहेगी। 
भाजपा विरोधी दल सपा कांग्रेस, आप और कम्युनिस्ट पार्टी किसानों को बरगला रही है। अगर इन पार्टियों में दम है तो अपना झण्डा बैनर लगाकर विरोध दर्ज कराये, पर ऐसा नहीं होगा, क्योंकि जनता इनके साथ नहीं है। जनता का आर्शीवाद भाजपा को बराबर मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। दिल्ली में हुई हिंसा पर उन्होंने कहा कि जांच हो रही है और दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी।किसानों के नेता नहीं है राकेश टिकैत
दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि राकेश टिकैत किसानों के नेता ही नहीं है। राकेश टिकैत के वीडियो जो वायरल हो रहे हैं उससे देशवासी भली भांति वाकिफ है। अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए वह धरना दे रहे हैं।विश्व में सबसे अच्छी है भारत की अर्थव्यवस्था
मीडिया ने सवाल किया कि विपक्ष खासकर कांग्रेस का आरोप है कि देश की अर्थव्यवस्था बराबर धरातल पर जा रही है। इस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि कोराना संक्रमण काल में पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है, पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को बेहतर ढंग से संभाला गया है। आज स्थिति यह है कि कोराना महामारी के बाद भारत की अर्थव्यवस्था पूरे विश्व में सबसे अच्छी है। वहीं प्रियंका वाड्रा पर ट्वीट के जरिये सरकार का बराबर विरोध करने पर कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका को चाहिये कि अपने भाई राहुल गांधी को लेकर अपने नानी के घर चली जायें। 
Submitted By: Edited By: Mohit Verma

RELATED ARTICLES

Most Popular