– कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच
हमीरपुर (हि.स.)। सदर कोतवाली क्षेत्र के कुछेछा गांव में बुधवार को एक मजदूर बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
बेतवा पुल पार कुछेछा गांव निवासी छेदा लाल (50) पुत्र मोतीलाल मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। ये काफी दिनों से नींद न आने पर बीमार रहता था। आज घर से ये बिना किसी को कुछ बताये गांव से बाहर गया और खेत में बबूल के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना की तहरीर में मृतक के पुत्र ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है लेकिन पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच की तो ये बात गलत पायी गयी। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक परेशानियों की वजह से इसने आत्महत्या की है। मामले की जांच करायी जा रही है।
UP News : पारिवारिक समस्या से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी
RELATED ARTICLES
