सिद्धार्थनगर (हि.स)। जनपद में चल रहे तीन दिवसीय कपिलवस्तु महोत्सव में शामिल होने आई फ़िल्म अभिनेत्री व भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि लॉकडाउन के बाद उनका इस जनपद में पहला कार्यक्रम है। इसमें उनका दुर्गा का कार्यक्रम प्रस्तुत होगा। पहली बार बुद्ध की धरती पर वे आकर बहुत खुश भी हैं। उन्होंने इसके लिए स्थानीय सांसद जगदम्बिका पाल के प्रति आभार भी जताया।
पंश्चिम बंगाल के चुनाव के बारे में पूछने पर कहा कि वहां भाजपा की सरकार जरूर बनेगी। पिछले 10 साल से ममता की सरकार से वहां की जनता परेशान हो चुकी है। वहां के लोग बहुत अच्छे हैं, वे अब बदलाव चाहते हैं।
UP News : पश्चिम बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार : हेमा मालिनी
RELATED ARTICLES
