Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पशु अस्पताल में गोवंश की दुर्दशा, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

UP News : पशु अस्पताल में गोवंश की दुर्दशा, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मेरठ (हि.स.)। पशु चिकित्सालय में गौवंश की दुर्दशा के विरोध में बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

’इंसानियम भी एक धर्म है’ सामाजिक संस्था के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। फिल्म अभिनेत्री सिल्क हयात की अगुवाई में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले उनकी संस्था द्वारा एक घायल गाय को सूरजकुंड स्थित पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया था। कुछ दिन बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने घायल गाय सहित वहां मौजूद कई अन्य गोवंश को गायब कर दिया। जिसके बारे में पूछने पर उन्हें बताया गया कि सभी गोवंश की मौत हो गई है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी पशु चिकित्सालयों में गौवंश के साथ बर्बर बर्ताव किया जा रहा है। उनकी देखभाल नहीं की जा रही है। जिलाधिकारी के. बालाजी के नाम ज्ञापन में उन्होंने पशु चिकित्सालयों की हालत सुधारने, गौवंश की सही देखभाल करने और गौवंश के संरक्षण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर आयशा खान, फिरोज शाह, सलीम आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular