Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : परिसीमन में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी : रालोद

UP News : परिसीमन में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी : रालोद

गाजियाबाद (हि.स.)। राष्ट्रीय लोक दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि सत्ताधारी दल जिला पंचायत वार्डों के परिसीमन में गड़बड़ी कर रहा है । जिस पर राष्ट्रीय लोकदल पूरी नजर रखे हुए हैं । यदि इस गड़बड़ी को नहीं रोका गया तो राष्ट्रीय लोक दल आंदोलन करेगा।ग़ाज़ियाबाद में मंगलवार को प्रेस वार्ता में रालोद नेता यशवीर सिंह ने अजय प्रमुख को राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनहित में काम नहीं कर रही है, बल्कि जन विरोधी कार्य में लिप्त है । सरकार ने सारी हदें पार कर दी हैं। यहां तक कि वह परिसीमन में भी गड़बड़ी करने से बाज नहीं आ रही है। जिसके शिकायतें राष्ट्रीय लोक दल को लगातार मिल रही है । राष्ट्रीय लोक दल इस पर बराबर नजर रखे हुए हैं। यशवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहा है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा । सरकार की किसान विरोधी नीतियों से अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के नेता सरदार इंदरजीत सिंह टीटू, कुंवर अयूब अली, तेजपाल चौधरी आदि उपस्थित थे।

Submitted By: Edited By: Dr. Kuldeep Tyagi

RELATED ARTICLES

Most Popular