Monday, March 30, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलUP News : पराग ऐप सब्सक्राइब करने वाले को उपभोक्ताओं को पांच...

UP News : पराग ऐप सब्सक्राइब करने वाले को उपभोक्ताओं को पांच दिन निःशुल्क देगा 500 मिली दूध

-‘खोजो खाओ डॉट कॉम‘ ऐप से घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं पराग दूध व उत्पाद

लखनऊ (हि.स.)। पराग ने अपने उपभोक्ताओं को दुग्ध व दुग्ध उत्पादों को उनके निवास स्थान पर ही उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान करने का निर्णय किया है। पराग उपभोक्ता ‘खोजो खाओ डॉट कॉम’ (khojokhao.com)  के माध्यम से घर बैठे ही पराग दूध व उसके उत्पाद प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए होम डिलीवरी के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। 
महाप्रबंधक डॉ. मोहन स्वरूप ने मंगलवार को बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में इंदिरा नगर, गोमती नगर तथा अलीगंज क्षेत्र के उपभोक्ताओं को यह लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत खोजो खाओ ऐप को सब्सक्राइब करने वाले उपभोक्ताओं को 05 दिन तक 500 मिली दूध निःशुल्क प्राप्त होगा। योजना के दूसरे चरण में लखनऊ शहर के अन्य क्षेत्रों को भी यह सुविधा दी जाएगी।
महाप्रबंधक ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता को ऐप डाउनलोड करने में समस्या आ रही हो तो वह मोबाइल नंबर- 8318449679 पर सम्पर्क कर सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular