– पुलिस ने घटनास्थल से गड़ासा बरामद कर मामले की शुरू की जांच
हमीरपुर (हि.स.)। कस्बा सुमेरपुर के धर्मेश्वर बाबा नई बस्ती में को पति के साथ परदेश जाने से मना करने पर पति ने पत्नी के ऊपर गडासा से कई वार करके उसे लहूलुहान कर दिया और भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने मौके से गडासा बरामद कर लिया है। घायल महिला को प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कस्बा सुमेरपुर के धर्मेश्वर बाबा निवासी महेश प्रजापति सालों से परदेश में रह रहा हैं। पत्नी काजल के पास भी नहीं आता था। जिससे पत्नी नाराज थी अभी हाल में वह घर आकर पत्नी को साथ चलने के लिए कह रहा था। पत्नी ने जाने से मना कर दिया। गुस्साए पति ने सोमवार को जब वह घर की साफ सफाई कर रही थी उस समय पत्नी के शरीर में गडासा से कई वार कर दिए। खून से लथपथ होकर चिल्लाने लगी। पड़ोसी दौड़ कर आए तो वह भाग खड़ा हुआ।
पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गडासा बरामद कर लिया किन्तु आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस ने महिला को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर भेजा वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। महिला के दोनों हांथों में घाव है।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि महिला के भाई जगदीश पुत्र रामआसरे ने घटना की तहरीर दी है। पत्नी के साथ पति ने मारपीट की है। गडासा घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। आरोपी भाग खड़ा हुआ है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
UP News : परदेश जाने से मना करने पर पत्नी को गड़ासे से काटा
RELATED ARTICLES
