Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पत्रावली गायब करने पर चकबंदी लेखपाल निलंबित

UP News : पत्रावली गायब करने पर चकबंदी लेखपाल निलंबित

हरदोई (हि.स.)। जिलाधिकारी ने पत्रावली गायब करने के मामले में चकबंदी लेखपाल को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करायी है।

बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी बीएन उपाध्याय ने बताया है कि बलेहरा कमलापुर गांव निवासिनी मीना द्वारा परिवादी के पक्ष में निष्पादित बिक्रय पत्र के नामान्तरण आदेश पारित होने के बावजूद नामान्तरण आदेश खतौनी पर नहीं चढ़ा गया । आवेदिका द्वारा बार-बार प्रार्थना पत्र दिये जाने के बावजूद कोई कार्रवाई न किये जाने की शिकायत पर चकबन्दी अधिकारी सौरभ द्वारा पत्रावली को गायब कर दिया गया। इसकी शिकायत पीड़िता ने जिलाधिकारी से की तो उन्होंने इस मामले में विभागीय जांच करायी, दोषी पाये जाने पर चकबंदी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular