Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पत्रकार का शव लेने से परिवार ने किया इनकार

UP News : पत्रकार का शव लेने से परिवार ने किया इनकार

प्रादेशिक डेस्क

गाजियाबाद। जिले के विजयनगर इलाके में अज्ञात बदमाशों के गोली मारने से घायल पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार तड़के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती थे। पत्रकार विक्रम जोशी के परिवार उनके शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार ने आरोपी को पकड़ने की मांग की है। अधिकारियों ने बताया कि जोशी ने 16 जुलाई को अपनी एक रिश्तेदार के साथ छेड़छाड़ किए जाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जोशी को विजय नगर इलाके में उनके घर के पास सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे गोली मारी गई थी। जोशी के परिवार के एक सदस्य ने कहा, ‘‘हां, वह (विक्रम जोशी) अब जीवित नहीं हैं। जोशी ने अस्पताल में उपचार के दौरान सुबह करीब चार बजे दम तोड़ दिया।’’एक स्थानीय समाचारपत्र के पत्रकार जोशी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular