प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। बलिया के निर्दोष पत्रकारों की रिहाई एवं डीएम और एसपी के निलंबन की मांग को लेकर ‘संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा’ के बैनर तले चल रहे धरना के क्रम में गुरुवार को हुई बैठक में 16 अप्रैल को बलिया बंद करने की घोषणा की गई। जिले के विभिन्न व्यापारी संगठनों के अलावा छात्र संगठनों की ओर से इसका समर्थन किया गया है। बलिया बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारी और छात्र संगठनों की ओर पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयारियां अभी से ही तेज हो गई हैं। बैठक में बलिया बंद का समर्थन उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ बलिया, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया, उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ बलिया, सेवा निवृत्त शिक्षक कर्मचारी/ अधिकारी समन्वय समिति बलिया, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन बलिया, रसोइया संघ, कोटेदार संघ, अधिवक्ता संघ, टैक्स बार एसोसिएशन बलिया, भूतपूर्व सैनिक संगठन बलिया, ट्रेड यूनियन बलिया, छात्र संगठन, जनपद के विभिन्न व्यापारी संगठनों के अलावा राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने किया है। मोर्चा की ओर से इसे लेकर जनपदवासियों से अपील की गई है कि वह इस अभूतपूर्व बंदी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और पत्रकारों को न्याय दिलाने में सहयोग प्रदान करें। बता दें कि इंटर अंग्रेजी परीक्षा से एक दिन पहले ही पेपर लीक हो गया था। इसका खुलासा होने पर 30 मार्च को जिला प्रशासन की ओर से तीन पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई। इस मामले की स्वतंत्र जांच और डीएम-एसपी के निलंबन की मांग को लेकर पत्रकारों का संगठन आंदोलित है। जैसे-जैसे आंदोलन लंबा होता जा रहा है विभिन्न संगठनों की ओर से अब समर्थन भी मिलता जा रहा है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
