Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: पत्नी व बच्चों संग फिर हिन्दू बनना चाहता है विकास...

UP News: पत्नी व बच्चों संग फिर हिन्दू बनना चाहता है विकास से राशिद बना युवक

प्रादेशिक डेस्क

मेरठ। शामली जिले के कांधला का एक युवक पत्नी के साथ अपने मूल धर्म में वापसी करने का शपथपत्र लेकर बुधवार को शामली में एसडीएम कार्यालय पहुंच गया। उसका कहना है कि दशकों पहले उसके माता-पिता ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था। अब वह पत्नी व बच्चों के साथ अपने मूल धर्म में वापसी कर गए हैं। इस बाबत उसने अधिकारियों को एफिडेविट भी दिए हैं। बुधवार को कांधला कस्बे के मोहल्ला रायजादागान निवासी राशिद उर्फ विकास अपनी पत्नी मंजू के साथ शामली कलक्ट्रेट पहुंचा और बताया कि करीब 12 वर्ष पूर्व उनके माता-पिता ने मुस्लिम धर्म को अपना लिया था, लेकिन वह स्वेच्छा से अपने धर्म में वापसी कर अपना नाम विकास रख लिया है। राशिद उर्फ विकास ने दावा किया कि उसकी पत्नी मंजू देवी व उसके चारों बच्चों ने अपने धर्म में वापसी कर ली है। राशिद उर्फ विकास ने बताया कि वह ऐफीडेविट लेकर एसडीएम शामली से मिले थे, लेकिन उन्होंने यह कहकर उनकी मदद करने से मना कर दिया कि उन्हें इस मामले में कोर्ट जाना पड़ेगा। विकास की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि वह और उसका पूरा फिर से हिंदू धर्म में वापसी कर खुश है। राशिद उर्फ विकास ने बताया करीब 12 साल पहले जब उसके माता-पिता ने मुस्लिम धर्म अपनाया था तब मुझे इतनी समझ ही नहीं थी कि क्या हो रहा है। अब में पत्नी व बच्चों सहित अपनी मर्जी और बिना किसी दबाव के अपने मूल धर्म में वापसी कर गए हैं। राशिद की पत्नी मंजू ने बताया जब हमारी शादी हुई थी तो कुछ समय बाद अचानक सास-ससुर ने मुस्लिम धर्म को अपना लिया। तब कोई फैसला लेने में हम सक्षम नहीं थे। अब हम पति-पत्नी बच्चों के साथ अपने धर्म में वापसी कर रहे हैं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular