Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पत्नी के मायके से न आने पर पति ने...

UP News : पत्नी के मायके से न आने पर पति ने घर पर लगायी आग

कानपुर (हि.स.)। बिल्हौर थाना क्षेत्र के निबौरी गांव के एक युवक ने अपने ही घर पर आग लगा दी। आग से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। युवक मानसिक रुप से परेशान था और उसकी पत्नी अपने मायके से नहीं आ रही थी। वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

निबौरी गांव निवासी गिरीश की पत्नी दो साल पहले मायके चली गई थी। उसके कोई भी बच्चा नहीं था और दो वर्ष से पत्नी मायके से वापस नहीं आ रही थी। इससे वह परेशान रहने लगा। खेती होने के बावजूद वह काम नहीं करता था। इससे खाने-पीने के लिए भी वह परेशान रहता था। वहीं आज अपने ही घर में आग लगाकर वह बाहर बैठ गया। ग्रामीणों को आग लगने की जानकारी हुई तो वह लोग दौड़े। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ी ने ग्रामीणों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular