Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पत्नी के प्रेमी ने किया था पवन का कत्ल,...

UP News : पत्नी के प्रेमी ने किया था पवन का कत्ल, तीन गिरफ्तार

मेरठ (हि.स.)। जानी थाना क्षेत्र में हुए पवन हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पवन का कत्ल पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करने के कारण हुआ था।

ढडरा निवासी पवन दो फरवरी को घर से लापता हो गया था। परिजनों ने जानी थाने में पवन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चार दिन पहले पवन की लाश गाजियाबाद जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित नहर में बरामद हुई थी। सीओ सरधना आरपी शाही ने शुक्रवार को जानी थाने में प्रेस वार्ता में इस हत्याकांड का खुलासा किया। 
उन्होंने बताया कि पवन की पत्नी ज्योति के अपने पड़ोसी प्रमोद के साथ अवैध संबंध थे। इन्हीं अवैध संबंधों का विरोध करने पर ज्योति ने पवन की हत्या की योजना बनाई। जिसके तहत घटना वाले दिन ज्योति अपने मायके चली गई। इसके बाद ज्योति के प्रेमी प्रमोद और उसके दोस्त पंकज ने शराब पिलाने के बाद गला घोंटकर पवन की हत्या कर दी। दोनों आरोपित बाइक से पवन की लाश को टीकरी की नहर में फेंक आए थे। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular