Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पत्नी की हत्या में फरार हत्यारोपित पति पुलिस के...

UP News : पत्नी की हत्या में फरार हत्यारोपित पति पुलिस के हत्थे चढ़ा

फर्रुखाबाद (हि.स.)। शहर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों पत्नी की हत्या के बाद युवक फरार हो गया था। शुक्रवार को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपित जबर सिंह कोतवाली के ग्राम चांदपुर में पत्नी मालती (40) और इकलौती 14 वर्षीय पुत्री मुस्कान के साथ रहता था। पिछले वर्ष ही मुस्कान की बुखार से मृत्यु हो गयी थी। बेटी की मौत का कारण जबर सिंह पत्नी को मानता था, जिसको लेकर दोनों में विवाद शुरु हो गया। कुछ दिन पहले ही नशे में धूत जबर सिंह का पत्नी मालती से दोबारा विवाद हुआ तो उसने ईंट से कूचकर पत्नी की हत्या कर डाली।

हत्या के बाद जबर सिंह डर की वजह से गांव छोड़कर भाग गया। वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को तलाश कर रही थी। शुक्रवार को आरोपित जबर सिंह ग्राम लकूला क्षेत्र के आम के पेड़ के नीचे लेटकर आराम कर रहा था। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो हत्यारोपित को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

शहर कोतवाल वेद प्रकाश ने बताया कि हत्यारोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई ईंट बरामद कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular