Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पत्नी की हत्या के आरोपित ने फांसी लगाकर की...

UP News : पत्नी की हत्या के आरोपित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गाजियाबाद (हि. स.)। थाना निवाड़ी क्षेत्र में बुधवार की शाम को पत्नी की हत्या करने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने गुरुवार की सुबह को जंगल में जाकर आम से आम के पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली कर ली। 
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इराज राजा ने बताया कि निवाड़ी गांव में वापस लाने वाला निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी कोमल (35 वर्ष) को गुरुवार बुधवार की शाम को डॉक्टर के यहां इलाज के लिए ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद मनोज ने तैश में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद मनोज फरार हो गया था। कोमल के मायके वालों ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया था औऱ पुलिस मनोज की तलाश कर ही रही थी कि आज सुबह लोगों ने देखा कि निवाड़ी के जंगल में एक आम के पेड़ से व्यक्ति की लाश लटकी हुई है। गांव वालों में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। लोगों ने उसके साथ मनोज के रूप में की पुलिस ने मौके पर जाकर मनोज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 Submitted By: Edited By: Deepak Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular