Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पत्नी की हत्या करने के बाद बच्चे को...

UP News : पत्नी की हत्या करने के बाद बच्चे को लेकर भागा युवक, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा (हि.स.)। थाना फेस-दो में एक युवक ने क​थित रुप से पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारा अपने छह साल के बेटे को लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

अपर उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस- 2 क्षेत्र के ग्राम याकूबपुर में रहने वाले रजनीश यादव ने अपनी पत्नी सपना (26 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह बच्चे को लेकर भाग गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

अपर उपायुक्त ने बताया कि आरोपित की तलाश में पुलिस की कई टीम को लगाया हैं। आरोपित के घर से जो आधार कार्ड मिला है वह फर्जी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular