Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पति व बेटों की मौत से दुखी महिला ने...

UP News : पति व बेटों की मौत से दुखी महिला ने किया आत्मदाह

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। बांदा जिले के गिरवां क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और दो बेटों की मौत से दुखी होकर कथित तौर पर आत्मदाह कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महुआ गांव में चौबी देवी (55) ने मंगलवार को बंद कमरे में आग लगा ली और उसे बचाने की कोशिश में उसका बेटा शंकर (35) भी गंभीर रूप से झुलस गया। उन्होंने बताया कि परिजन एंबुलेंस से मां-बेटे को इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है, करीब 60 फीसदी झुलसे उसके बेटे का अभी इलाज चल रहा है। सूत्रों ने परिजन और ग्रामीणों के हवाले से बताया कि कुछ साल पहले महिला के बड़े बेटे सन्तोष ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी और छोटे बेटे अशोक की बीमारी से मौत हो गयी थी। इससे पहले पिछले साल उसके पति रामजियावन की एक सड़क हादसे में मौत होने के बाद वह मानसिक रूप से बीमार थी और अवसाद में आकर उसने आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular