प्रादेशिक डेस्क
आगरा। अब विधानसभा चुनाव में पति-पत्नी दोनों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। सरकारी विभाग में कार्यरत पति-पत्नी की ड्यूटी चुनाव में लगने से उनके बच्चों को परेशानी होती थी, लेकिन इस बार निर्वाचन आयोग ने राहत भरा आदेश जारी किया है। दंपति कार्मिक की पारिवारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहत भरा आदेश जारी किया है। निर्वाचन आयोग के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने निर्देश जारी किया है। जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है। चुनाव ड्यूटी को लेकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की ओर से निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा गया था। यूटा के जिलाध्यक्ष केशव दीक्षित, जिला महामंत्री राजीव वर्मा और जिला कोषाध्यक्ष अशोक जादौन ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन में दंपति कार्मिकों में से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने के लिए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर उनको ज्ञापन सौंपा था। विदित हो कि यूटा की मांग पर ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में पिछले लोकसभा चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दंपति कार्मिक में से किसी को चुनाव ड्यूटी से मुक्ति मिली थी। उन्होंने जनपद के ऐसे प्रभावित शिक्षक-शिक्षिकाओं से आयोग के पत्र की प्रति संलग्न करते हुए अपना प्रार्थना पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को देने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : पूर्व IAS राम बहादुर भाजपा में शामिल
अनुरोध
आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310
