Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पति ने पहले शराब पिलाई, फिर तेजाब, पत्नी की...

UP News : पति ने पहले शराब पिलाई, फिर तेजाब, पत्नी की हालत बिगड़ी, गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। मुरादनगर थाना क्षेत्र के सैंटली गांव में सोमवार को एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसमें शराबी पति ने पहले अपनी पत्नी को जबरन शराब पिलाई इसके बाद उसको तेजाब पिला दिया।

  तेजाब पीने के बाद पत्नी की हालत खराब हो गई तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति मेराजुद्दीन व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
 मुरादनगर थाना क्षेत्र के सैंटली गांव निवासी फ़जाला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी मुरादनगर के नूरगंज निवासी मेराजुद्दीन के साथ हुई थी। मेराजुद्दीन शादी के कुछ दिन बाद ही उसे अपने साथ अजमेर ले गया। वहां पर वह आए दिन फ़जाला के साथ मारपीट करने लगा। साथ ही वह बेइंतहा शराब पीने लगा।
  फ़जाला ने आरोप लगाया कि उसका पति ने घर में रखे तमाम जेवरात बेच दिए। वह उस पर घर से पैसे लाने के लिए दबाव बनाने लगा। पिछले दिनों वह अपने मायके आ गई। इसके बाद उसका पति भी वहां पहुंच गया और उसने वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने यहां पर पहले खुद शराब पी उसके बाद अपनी पत्नी को पहले जबरन शराब पिलाई उसके बाद तेजाब पिला दिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गयी। वह वहां से फरार हो गया। 
 मुरादनगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular