Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पति ने तमंचे की बट से पत्नी को मारा,...

UP News : पति ने तमंचे की बट से पत्नी को मारा, मुकदमा दर्ज

औरैया (हि.स.)। जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने अपनी पत्नी को तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। पति के खिलाफ पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

थाना क्षेत्र के गांव कनौती निवासी तनु दुबे पत्नी कुलदीप दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम वह घर पर थी। घर में आते ही कुलदीप गाली-गलौज करने के साथ ही उसे डंडे से मारने-पीटने लगा। वहीं, जब विरोध करने लगी तो तमंचे के बट से मार-पीटकर घायल कर दिया है। पीड़ित की चीख सूनकर ससुर के साथ ही स्थानीय लोग जुट गए तो जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।  
पीड़ित ने बताया कि उसका पति अक्सर अपने लाइसेंसी राइफल से मारने की धमकी देता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है और पति की तलाश करने में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular